
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
नायब तहसीलदार ने प्रभाव से बेजा कब्जा हटाया
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर तहसील अंतर्गत उपतहसील देवनगर की प्रभावी नायब तहसीलदार
सुश्री हिना टंडन ने राजस्व अमला व पुलिस प्रसाशन के संयुक्त कार्यवाही करते हुए बेजा कब्जा व अतिक्रमण को आज हटा दिया है,जिससे गांव के लोगों ने राहत की सांस लीं है,
उल्लेखनीय है की ग्राम पंचायत गोपीपुर टेपरा में लम्बे समय से लगभग नौ लोगों ने पंचायत भवन प्रांगन स्कूल परिषर के छोटे झाड़ जंगल मद में दर्ज भूमि खसरा न. 864.782.भूमि पर मकान बाउंड्री चार दीवारी, कच्चा मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया था,
जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत के द्वारा प्रस्ताव पारित करते हुए इसकी लिखित सुचना पूर्व कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारीयों को दिया था,
जिस पर जांच दल ने अतिक्रमण करना पाया, था
, छः नवंबर को नायब तहसीलदार ने कब्जा धारियों को नोटिस जारी करते हुए उक्त अतिक्रमण व बेजा कब्जा हटाने चौबीस घंटे का समय दिया था,
किन्तु कब्जा धारियों द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया था
जिस पर आज नायब तहसीलदार ने राजस्व अमला और पुलिस प्रसाशन के संयुक्त कार्यवाही करते हुए बोलडोजर चलवाते हुए खाली करवा दिया है
लगभग लगभग डेढ़ एकड़ की शाशकीय भूमि में लोगों द्वारा कब्जा करते हुए मकान बाउंड्री बना लिया था जिसमे प्रमुख रूप से किसुन, मंगल पिता तीजा, सुफल आ रामसाय, शिव प्रकार,, राम प्रसाद आ ग्वटू, शोभना रामचरण, द्वारा किया गया अतिक्रमण को आज नायब तहसीलदार हिना टंडन ने बोलडोजर चलवाकर धारासायी कराते हुए कब्जा मुक्त करा दी है,
बेजा कब्जा हटाने को लेकर वाद विवाद की स्तिथि निर्मित हो गई थी किन्तु पुलिस की टीम ततपरता से मामले को निपटाने में सफल रहा,
वहीं अतिक्रमण कब्जा हटाने के दौरान गोपी पुर के पूर्व व वर्तमान सरपंच पंचगण उपसरपंच सहित काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही,
देर शाम तक कार्यवाही चलता रहा, इस कार्य से जनप्रतिनिधि व गांव में हर्ष का माहौल दिखा सभी ने नायब तहसीलदार के इस कार्यवाही पर धन्यवाद ज्ञापित किया है,l




वहीं कब्जा धारियों का आरोप था की एक दिन पहले नोटिस दिया गया था जिसके कारण वे अपने ईट पत्थर और भी उपयोगी समान को हटा नहीं पाए और प्रसाशन ने बोलडोजर चलवाकर नष्ट कर दिया है, l







