

अनिल साहू
सूरजपुर । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयुआई) द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय आन्दोलन संसद मार्च कार्यक्रम शिक्षा और नौकरी की लड़ाई के मुद्दों को लेकर एनएसयुआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में संसद मार्च आन्दोलन किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ एनएसयुआई के प्रभारी आकाश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के साथ सूरजपुर जिले की एनएसयुआई की टीम ज़िलाध्यक्ष आकाश साहू की टीम दिल्ली में संसद मार्च कार्यक्रम में शामिल होकर बड़े ही आक्रोश के साथ छात्रों के मुद्दों को केन्द्र की मोदी सरकार तक पहुँचाने का काम किया घेराव में केन्द्र सरकार से कई सारी माँगे की गयी जिसमे से सरकार द्वारा जिस प्रकार से शिक्षा बजट में कटौती और छात्रवृति रोकी जा रही है उसको बंद करने की माँग,छात्रों के हित के मुद्दों को सरकार तक पहुँचाने के लिये आन्दोलन कर रहे आन्दोलनकारी छात्रो पर फर्जी केस को वापस लेने की माँग,आरक्षण नीति का सही से पालन करने की माँग,देशभर में हो रहे पेपर लीक और हो रही परीक्षा घोटाले बंद करने की माँग,जो सरकारी पद कई वर्षों से ख़ाली पड़े हुए है उस पर जल्द से जल्द भर्ती करने की माँग,सेना में हो रहे अग्निपथ स्कीम को वापस लेकर स्थायी भर्ती करने की माँग,देश के मणिपुर में जिस प्रकार से शान्ति भंग हुई है जिससे पूरा देश में डर का माहौल है वहाँ शान्ति स्थापित करने की माँग के साथ-साथ छात्रो के हित में अन्य माँगो को केन्द्र सरकार के सामने प्रस्तुत किया गया जिसमे सूरजपुर एनएसयुआई की टीम ज़िलाध्यक्ष आकाश साहू के साथ शामिल हुई इस दौरान सैयद नदीम,अफ़रोज़ अंसारी,यश साहू,मनीष साहू,नितेश साहू शामिल हुए..
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






