नगरीय निकाय चुनाव – वार्डों के आरक्षण का हुआ निर्धारण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । नगरीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार 19 दिसंबर को सूरजपुर कलेक्ट्रेट सभागार में वार्डों का आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन की मौजूदगी में सूरजपुर नगर पालिका परिषद सहित 04 नगर पंचायतों के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया। नगर पंचायत के रूप में जरही, बिश्रामपुर, प्रतापपुर, भटगांव शामिल थे। इस अवसर पर लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का कार्य पूरा किया गया है। आरक्षण की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सभी नियमों का पालन करते हुए पूर्ण किया गया है। नगर पालिका परिषद सूरजपुर के 18 वार्ड, नगर पंचायत भटगांव के 15 वार्ड, नगर पंचायत प्रतापपुर के 15 वार्ड, नगर पंचायत जरही के 15 वार्ड व नगर पंचायत बिश्रामपुर के 15 वार्डो के लिए क्रमवार आरक्षण का निर्धारण किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *