

भरत लाल गुप्ता
Bjp कार्यकर्ताओं ने बूंदी की लड्डुओं से तोलकर किया भव्य स्वागत ?
सैकड़ो महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर मंत्री का किया आत्मीय स्वागत!
उदयपुर अंबिकापुर सरगुजा। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का उदयपुर (सरगुजा )आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत कर पटाखे आतिशबाजी के साथ उत्साह पूर्वक स्वागत किया।
इस दौरान उदयपुर से लखनपुर तक तीन . स्थलों में मंत्री को लड्डू में तौलकर, जिंदाबाद की नारे लगाए।
छत्तीसगढ़ शासन में हाई प्रोफाइल सीट सरगुजा विधानसभा के भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिली है।
गुरुवार को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का उदयपुर सरगुजा आगमन पर तारा, डांडगांव, बिशनपुर चौक, उदयपुर, नवापारा चौक, कुंवरपुर, लखनपुर में कार्यकर्ता उत्साह के साथ हजारों की संख्या में शामिल हुए। उदयपुर मंडल की महिला शक्ति कार्यकर्ताओं ने डिवाइडर प्रारंभ से बस स्टैंड तक एक किलोमीटर में डिवाइडर की दोनों ओर महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान उदयपुर बस स्टैंड में देवगढ़ मंडल की ओर से मृदंग, खोमरी, धान की माला और रामगढ़ मंडल की ओर से नागर व जुआ उपहार स्वरूप भेंट किया गया। वहीं बीजेपी मंडल के द्वारा माहामाला से स्वागत किया गया। इस मौके पर उदयपुर ब्लॉक के विभिन्न विभाग कर्मचारियों ने मंत्री का आत्मीयत स्वागत कर अभिनंदन किया। इस दौरान लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, आलोक दुबे, अभिमन्यु गुप्ता, अंबिकेश केसरी, उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, जिला मंत्री राधेश्याम सिंह ठाकुर, संतोष जायसवाल, बसंत यादव, कमलेश जायसवाल, कल्पना भदोरिया, प्रमिला पोर्ते, लवकेश राजवाड़े, बृजेश चतुर्वेदी सहित उदयपुर मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेl वहीं विभिन्न संगठनों ह्यूमन राइट्स एवं आईटीआई संगठन के प्रदेश सचिव भरत लाल गुप्ता उपसरपंच संघ अध्यक्ष संतोष जायसवाल ,सचि व खिलावन निषाद, सामाजिक कार्यकर्ता धर्म सिंह, कन्हाई राम बंजारा मितानिन दिदिया, समूह कार्यकर्ता , स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी सैकड़ो ग्राम वासी स्वागत समारोह में उपस्थित हुए!
लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जोश के साथ आतिश बाजी स्वागत किया गया वहीं सैला, सुगा नृत्य को के द्वारा नाचते हुए मंत्री के घर तक पहुंचे मंत्री अग्रवाल ने घर पहुंच कर सर्वप्रथम अपने माता के पैर छूकर आशीर्वाद लिए वहीं कार्यकर्ताओं को अभिवादन किया। तारा से अंबिकापुर तक कार्यकर्ता उत्साह के साथ राजेश अग्रवाल जिंदाबाद हमारा नेता राजेश भैया जैसा की नारे लगाते रहे। लखनपुर मंडल की ओर से तीर धनुष की भेंट किया। इस दौरान
राकेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, दिनेश साहू, प्रदीप गुप्ता, सनी बंसल, राजेंद्र गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, राजेंद्र जायसवाल, राकेश साहू, सचिन बंसल, महेश्वर राजवाड़े, यतेंद्र पांडे, लक्ष्मण साहू, सुरेश साहू, पैसेंजर राजवाड़े, लालजीत पैकरा, परमेश्वर प्रजापति के अलावा अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।

बॉक्स
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का उदयपुर आशीष बंसल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, लखनपुर में राजेंद्र जायसवाल की निवास में स्वागत की कार्यक्रम रखा गया था इस दौरान तराजू में लड्डू रखकर कैबिनेट मंत्री को तौला गया। इस दौरान मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं को गले लगाकर अपनत्व दिखाया।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






