छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर आज 20 कृषक बंधुओं को मछली बीज किया गया प्रदाय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*सुशासन त्यौहार के अवसर पर मत्स्य बीज के मांग वाले आवेदकों को भी मिला मत्स्य बीज*

*शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई से पात्र हितग्राहियों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है मत्स्य बीज*

सूरजपुर। मछली बीज प्रदाय करने के लिए सुशासन त्यौहार के अवसर पर कृषक बंधुओं द्वारा मत्स्य विभाग को आवेदन दिये गये थे। वर्षा ऋतु को मत्स्य पालन के लिए उपयुक्त मानते हुए विभाग द्वारा मछली बीज का वितरण कृषकों के आवेदनों के आधार पर किया जा रहा है। जिसके तहत आज लगभग 20 कृषकों बंधुओं को मत्स्य बीज हेतु मछली वितरण किया गया है। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर मत्स्य पालन के लिए पात्र कृषक बंधुओं को मछली बीज प्रदाय किया जायेगा। जिले के विभिन्न विकासखंडों से प्राप्त कृषकों के आवेदन के आधार पर मछली बीज का वितरण किया जा रहा है। निश्चित तौर पर इस पहल से जिले के मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा तथा मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी।

कृषकों की मांग के अनुसार शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई से पात्र हितग्राहियों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। आज के बीज वितरण कार्यक्रम में कृषक श्री धन साय ग्राम तिलसिवा, सुंदर लाल ग्राम गोपालपुर, नेतलाल रजवाड़े, बेदेश्वर प्रसाद ग्राम राजापुर, धनधारी ग्राम सुदामानगर, करम साय ग्राम लटोरी, मयंक साहू ग्राम बरबसपुर, मालिक राम ग्राम लटोरी सहित अन्य कृषकों को मत्स्य बीज प्रदाय किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *