लोकपाल सुरेन्द्र ने किया प्रधानमंत्री आवास का निरिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सुरजपुर। जिले के लोकपाल सुरेन्द्र कुमार ने प्रेमनगर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत तारा ग्राम पंचायत शिवनगर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बन रहे आवासों का निरिक्षण किया। लोकपाल सुरेन्द्र कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना से बन रहे आवेदकों से व्यक्तिगत मिल कर उनसे प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे जानकारी प्राप्त किया। प्रधानमंत्री आवास बनाने में क्या क्या परेशानीया आ रही है पुरी जानकारी प्राप्त किया। साथ हि प्रधानमंत्री आवास के साथ साथ सौचालय बनाने का भी आग्रह किया। निरिक्षण के दौरान रोजगार सहायक ग्राम पंचायत तारा के रोजगार सहायक तारा यादव, शिवनगर के रोजगार सहायक बाबु लाल भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सुरजपुर जिला के अंतिम गांव के रूप में शिवनगर और तारा पंचायत आते हैं। निरिक्षण के दौरान लोकपाल सुरेन्द्र कुमार द्वारा मनरेगा में चल रहे अन्य कामों की भी जानकारी प्राप्त किया। लोकपाल सुरेन्द्र कुमार ने सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बना रहे हितग्राहियों से जल्दी ही आवास बनाने का आग्रह किया।

anil sahu
Author: anil sahu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *