टिकरापारा सलका मे सात दिवसीय गणेश स्थापना पश्चात 2 सितंबर को हुई विसर्जन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता

विकासखंड उदयपुर के अलग-अलग गांव में विसर्जन का दौर जारी!

अनंत चतुर्दशी तक सभी स्थापित मूर्तियां जल में होगी विसर्जित !

उदयपुर अंबिकापुर (सरगुजा)। पारंपरिक तौर पर मनाए जाने वाले विभिन्न धार्मिक उत्सव में गणेश स्थापना का एक अलग ही महत्व है जिसमें प्रथम पूजा के रूप में गणेश की पूजा करने का प्रावधान शास्त्रों में वर्णित है

उसी कड़ी में विकासखंड उदयपुर के अलग-अलग ग्राम पंचायतो में 1 फीट से 5 फिट तक की ऊंचाई वाले गणेश मूर्तियां स्थापित कर भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना कर विसर्जन का दौर जारी है, जिसमें विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत सल का स्थित टिकरापारा में भी ग्राम वासियों ने सात दिवसीय गणेश मूर्ति स्थापित कर 7 संध्याकालीन पूजा पाठ एवं संस्कृति कार्यक्रम कर विभिन्न छोटे-छोटे कार्यक्रम का मनोरंजन धार्मिक अनुष्ठान को अंजाम देते हुए आज 2 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ अपने गणपति बप्पा मोरिया को जल विसर्जन किया गया! जिसमें डीजे साउंड के साथ नाचते गाते हुए गणपति बप्पा मोरिया कि नारा लगाते हुए भीगते हुए उत्साही भक्तों ने तकरीबन 7:00 बजे गणपति बप्पा मोरिया को जल में विसर्जित कर दिया!

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्म सिंह ,वार्ड पंच रवि सी रदार, सुखसाय निषाद ,अनिल कुमार पैकरा ,महेंद्र कुमार पैकरा अनोज कुमार अगरिया, मुनेश्वर सिंह पैकरा दुहन सीरदार, अमीश पैकरा , सौतन पैकरा समेत अनेक ग्रामवासी महिला पुरुषों ने कार्यक्रम को सफल बनाया

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *