भाजपा कार्यकारिणी विस्तार : शशिकांत गर्ग बने जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने शनिवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की। इस दौरान जिले की सक्रिय राजनीति में लंबे समय से योगदान दे रहे पूर्व जिला मंत्री शशिकांत गर्ग को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही जिलेभर के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण बन गया।

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत*

शशिकांत गर्ग ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। छात्र जीवन से ही वे संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे और युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया। उनकी साफ-सुथरी छवि और संघर्षशील कार्यशैली ने उन्हें जल्दी ही भाजपा संगठन में मजबूत स्थान दिलाया। वे पूर्व में भाजपा जिला मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

*समाजसेवा में भी सक्रिय*

राजनीति के साथ-साथ शशिकांत गर्ग समाजसेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में वे बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते आए हैं। समाजसेवी के रूप में भी उनकी अलग पहचान है और यही कारण है कि संगठन और समाज दोनों में उनका व्यापक जनाधार है।

*कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत*

जिला महामंत्री बनाए जाने के बाद शशिकांत गर्ग के निवास पर कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। उनके स्वागत में पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल , संदीप अग्रवाल, राजेश्वर तिवारी, नीरज गुप्ता, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

*संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा*

शशिकांत गर्ग की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से भाजपा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। पार्टी में युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं का बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका अहम रहने वाली है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *