केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाक़ात, विकास और संगठन पर हुई सार्थक चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से उनके दिल्ली स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा तथा निवृतमान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाक़ात को सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बताते हुए उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रदेश की प्रगति और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *