

नीरज साहू
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका बैकुण्ठपुर की पहल, जनप्रतिनिधि व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कोरिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर द्वारा “एक दिन, एक घंटा-एक साथ सफाई अभियान” चलाया गया। कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में राम मंदिर तालाब की सफाई की गई।

कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर श्रमदान करते हुए तालाब की साफ-सफाई की और संदेश दिया कि जिस प्रकार हम अपने घर को साफ रखते हैं, उसी तरह आसपास और पूरे शहर को भी स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।
प्रतिभागियों ने कहा कि स्वच्छ परिवेश से ही स्वस्थ जीवन संभव है। शहर की स्वच्छता के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। अभियान 2 अक्टूबर तक नगर पालिका क्षेत्र में जारी रहेगा।
Author: neeraj kumar sahu
जिला प्रतिनिधि कोरिया






