

अनिल साहू
*रामानुजनगर, पतरापाली एवं कैलाशपुर में हुआ आयोजन*
सूरजपुर। विकासखण्ड रामानुजनगर में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज स्काउट गाइड द्वारा विद्यालय परिसरों में साफ़-सफाई अभियान चलाया गया। स्काउट गाइड की इस पहल से बच्चों और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड आयुक्त अजय मिश्रा एवं बीईओ रामानुजनगर के निर्देशन तथा ब्लॉक सचिव विजेंद्र साहू के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर रामानुजनगर, पतरापाली एवं कैलाशपुर विद्यालय के स्काउट गाइड सदस्य परिसर की सफाई कर विद्यार्थियों में जागरूकता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में स्काउट मास्टर योगेश साहू, श्रीकांत पांडेय, गाइड कैप्टन गुड्डी रही, धनेसरी रजवाड़े सहित अनेक स्काउट गाइड सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ शामिल रहे। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया।

आयोजन के दौरान स्काउट मास्टर योगेश साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्काउट गाइड सदस्यों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए नियमित रूप से विद्यालय, घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर स्काउट गाइड द्वारा नारे लगाये गए। जिसमें ग्रामीणों को शौचालय उपयोग, कचरा प्रबंधन और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। गांव और विद्यालय में चलाए गए इस अभियान को देखकर स्थानीय लोगों ने भी स्काउट गाइड की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का वादा किया।





