दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण वाहन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक  न्यूज

  ब्यूरो चीफ सरगुजा अंबिकापुर

आशिक खान

å

अम्बिकापुर 23 फरवरी 2023/कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने गुरूवार को दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण वाहन को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण स्थानों का अवलोकन एवं गतिविधियों की जानकारी से बच्चों को अवगत कराने के निर्देश दिए।

सर्व शिक्षा अभियान के जिला मिशन समन्वयक श्री रविशंकर तिवारी ने बिताया कि शैक्षणिक भ्रमण हेतु जिले के 25 दिव्यांग बच्चों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वाहन के द्वारा जिला एवं संभाग के महत्वपूर्ण स्थानों एवं संस्थानों का भ्रमण कराया गया। सबसे पहले आकाशवाणी का भ्रमण कर रिकार्डिंग एवं प्रसारण की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात् रेल्वे स्टेशन में रेल परिचालन, स्टेशन प्रबंधन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी लेते हुए रेल्वे में बैठने का आनन्द भी लिया। बच्चों को मॉं महामाया शक्कर कारखाना केरता का भी भ्रमण कराया गया जहां गन्ना पेराई एवं शक्कर निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके पश्चात् अम्बिकापुर के संजय पार्क एवं वाटर पार्क का भी भ्रमण कराया गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan