24 से 27 सितंबर तक मीटिंग और सर्वे से मिली नई दिशा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/रामानुजनगर। ग्राम पंचायत दवना मे 24 और 25 सितंबर को पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक पारा और टोला में बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। सचिव ने योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से उनका फीडबैक लिया।

26 और 27 सितंबर को टीम ने आधार और आयुष्मान कार्ड सर्वे का कार्य किया। प्रत्येक घर जाकर परिवारों की जानकारी एकत्र की गई। सर्वे के दौरान यह पाया गया कि कई पात्र परिवारों को अब तक कार्ड नहीं मिले थे। नोडल अधिकारी ने तुरंत सूची बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए।

ग्रामवासियों ने कहा कि इस तरह का सर्वे बहुत उपयोगी है क्योंकि इससे असली लाभार्थियों तक योजना पहुँच सकेगी। सरपंच ने बताया कि भविष्य में पंचायत स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी जहाँ ग्रामीण अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे।

इन चार दिनों के कार्यक्रम से गाँव के प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता आई। आदि सहयोगियों ने लोगों को बताया कि डिजिटल माध्यम से दस्तावेज़ कैसे बनवाएँ। अभियान का यह चरण ग्राम के डेटा संग्रह और सेवाओं के लिये बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर