
CG आजतक न्यूज
ओढ़गी प्रतिनिधि
मोहन राजवाड़े
सूरजपुर /ब्रेकिंग

**पिकअप पलटने से कई बराती हुए घायल कई की स्थिति गंभीर**
ओड़गी ।महुली (बिहारपुर) से मनोहर लाल के पूत्र का बारात ग्राम पंचायत बेदमी के जसलाल खैरवार के यहां खुशी-खुशी बारातियों के साथ शादी के लिए कई वाहनों से आए और शादी के बाद बहु को बिदाई करा सभी वापस गृह ग्राम मोहली के लिए रवाना हुए तभी कुछ दुरी पर ही एक बराती वाहन पिकअप क्रमांक एमपी ,66 61419, जिसमें 20 से 25 बराती बैठे थे ड्राइवर को झपकी आने से लगभग सुबह सात बजे अनियंत्रित हो पलटी मार दी पलटकर पेड़ से टकराने से कई बरातियों को चोंटे आई तो कई गंभीर रुप से घायल हो गए,दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल 108 वाहन से पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओडगी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया प्राप्त जानकारी अनुसार रामजुठन,देवीशरण खैरवार,रामनरेश पण्डो, बाबुराम,राहुल,सूरजलाल,ब्रिजेश खैरवार,रामलल्लू,मोहन,पवन खैरवार,रंगदेव,गुलाब खैरवार आदि दर्जनों लोगों को गंभीर चोटे आई है।



