नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े बनीं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश महासचिव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

कांग्रेस संगठन में सूरजपुर को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व

सूरजपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में सूरजपुर जिले की नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश संयोजक महेन्द्र नेताम की अनुशंसा पर स्वीकृत की गई है। उनकी नियुक्ति की पुष्टि करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी, नई दिल्ली से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। श्रीमती राजवाड़े लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे दो कार्यकाल से लगातार नगर पालिका परिषद सूरजपुर की एल्डरमैन रह चुकी हैं। इसके पूर्व वे नगर पालिका परिषद सूरजपुर की पार्षद भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वे नगर पालिका परिषद सूरजपुर की अध्यक्ष के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की जिला महामंत्री भी हैं। उनकी नियुक्ति पर जिलेभर में हर्ष की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे सूरजपुर जिले के लिए गर्व का विषय बताया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर