प्राची साहू बनी जूडो की स्टेट चैंपियन 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर – सूरजपुर जिले की प्रतिभाशाली छात्रा प्राची साहू ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, एस.ई.सी.एल. बिश्रामपुर में कक्षा नवमी में अध्ययनरत प्राची ने जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।

प्राची ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और मेहनत के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उल्लेखनीय है कि वह इससे पूर्व भी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) पर जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। प्राची के इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। स्कूल प्राचार्य एवं कोच ने उनके इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्राची मुख्य मार्ग (मेन रोड) निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकृपाल साहू व श्रीमती उषा साहू की पोती एवं पवन कुमार साहू व श्रीमती मंजू साहू की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

प्राची ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच एवं विद्यालय परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि आगे उनका लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर