दर्शनीय स्थल योग आश्रम टीहली पर्वत रिखी सलका में आज होगा वार्षिक करमा नृत्य समारोह 2025

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर। सरगुजा की प्राचीन पारंपरिक लोक आस्था एवं सरगुजा की पहचान कहा जाने वाला करमा उत्सव आज 5 नवंबर बुधवार सायंकाल 7:30 बजे से ग्राम पंचायत रिखी सलका स्थित टीहली पर्वत पर ब्लॉक स्तरीय करमा नृत्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

दर्शनीय मनोरम दृश्य को ध्यान में रखते हुए योग आयुर्वेद को महत्व देते हुए ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य लाभ आम जनता को प्राप्त हो सके उस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2004 से उक्त स्थल का चुनाव ग्राम पंचायत व ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में योग आश्रम वं दर्शनीय स्थल की परिकल्पना करते हुए कार्यक्रम किया गया था । और तब से ब्लॉक एवं अन्य स्थान से श्रद्धालु का आवा गमन प्रारंभ होने लगा उक्त स्थल पर विशालकाय दक्षिण मुखी हनुमान मूर्ति का स्थापना कर देव स्थल के रूप में भी प्रतिस्थापित किया गया ! स्थानीय लोगों के द्वारा योग अभ्यास किया जाता है व प्रातः वा साज सायकालीन मॉर्निंग वॉक इत्यादि में विद्यार्थी लोगों ने अपनी रुचि दिखाई है।

देव रामगढ़ स्थल वा देवगढ़ के मध्य यह छोटी सी पहाड़ी सलका रिखी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है जिस पर सैकड़ो एकड़ भूमि योग आयुर्वेद औषधीय पौधों का गार्डन योग वाटिका योग भवन खेल मैदान इत्यादि के लिए आरक्षित है जिसकी मांग लंबे समय से की जाती रही है परंतु अभी तक प्रशासनिक व विभागीय निष्क्रियता से कोई पहल नहीं किया गया है! जिससे राजनीतिक विभागीय उपेक्षा से क्षेत्र की जनता में काफी रोस देखी जा रही हैl उक्त परिपेक्ष में समिति व पंचायत द्वारा पुनः पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से ब्लॉक की जनता का निवेदन है कि उक्त लंबित मांग को त्वरित संज्ञान में देते हुए आवश्यक पहल कर मांग पूर्ण किया जाए ताकि जन भावनाओं का सम्मान हो सके व उक्त आरक्षित जगह का सदुपयोग हो सके।

वार्षिक कर्मा नित्य समारोह के संदर्भ में ग्राम पंचायत सरपंच विनोद सिंह ने सभी नागरिकों से उक्त अवसर पर उपस्थित होकर संस्कृति कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया है ।

इस संदर्भ में ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति सचिव भरत लाल गुप्ता ने बताया कि जनप्रतिनिधि पंचायत ब्लॉक एवं मंत्री महोदय द्वारा जन भावनाओं का सम्मान करते हुए अति शीघ्र आवश्यक पहल कर जनता द्वारा की गई मांग पूर्ण की जाए ! ताकि सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था एवं योग आयुर्वेद के प्रति लोगों की आस्था रुचि वापस वा दिलचस्पी बढ़ सके।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर