बिहार चुनाव में एनडीए- गठबंधन की प्रचंड जीत पर विधायक भूलन सिंह मरावी ने जताया आभार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में एनडीए- गठबंधन को मिले प्रचंड बहुमत पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह जीत बिहार की जनता के विश्वास, समर्थन और लोकतांत्रिक जागरूकता का परिणाम है।

विधायक श्री मरावी ने बिहारवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए राज्य को नई दिशा देगी। श्री मरावी ने कहा कि यह परिणाम लोकतंत्र की जीत है और देश में विकास की निरंतरता को मजबूत करेगा।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई