अवैध धान परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही, दो पिकअप वाहन सहित धान जप्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। जिले में धान के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज ग्राम गंगौटी तहसील भैयाथान चौकी क्षेत्र बसदेई में पहली पिकअप 66 बोरी (लगभग 26 क्विंटल) एवं दूसरी पिकअप से 50 बोरी (लगभग 20 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया गया। अवैध परिवहन करते हुये वाहन को चौकी बसदेई पुलिस बल एवं राजस्व अमला द्वारा पकड़ा गया। मौके पर किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज एवं धान परिवहन संबधित कागजात एवं समिति में धान विक्रय हेतु टोकन नहीं पाया गया।

वैध दस्तावेज नहीं दिखाये जाने पर अवैध परिवहन करते हुये धान सहित वाहन जप्त किया गया और पुलिस चौकी मे सुपुर्द किया गया। जब्त धान लगभग 46 क्विटल है। प्रकरण मे मंडी अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर