

भरत लाल गुप्ता
उदयपुर । सहकारी समिति जिला अध्यक्ष का औचक निरीक्षण कई धान खरीदी केदो में सहकारी मर्यादित समिति सरगुजा के अध्यक्ष रामकिशन सिंह जिले के धान उपार्जन केंद्र उदयपुर, सलका, डांडगांव, अमेरा, लहपटरा, लखनपुर के धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर समिति के कर्मचारियों ने प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया इस मौके पर अध्यक्ष रामकिशुन सिंह ने खरीदी केंद्रों में धान बेचने आए किसानों से संवाद कर केंद्र की व्यवस्थाओं पर जानकारी ली। उन्होंने केंद्रों में बारदाना उपलब्धता, डीओ की स्थिति, टोकन व्यवस्था, उठाव सहित संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।

समितियों में किसानों से बातचीत करते हुए कहा समिति प्रबंधक से धान की खरीदी और बैंक मैनेजर से पैसे की लेनदेन में परेशानी होने पर अपना मोबाइल नंबर देकर समस्या बताएं समस्या पर तत्काल निराकरण करवाया जाएगा। उन्होंने किसानों से कहा विष्णु देवसाय की सरकार हर रूप से किसानों के हित में प्रतिबद्ध है। चिंता करने की बात नहीं है सभी किसानों की धान खरीदी जाएगी। समितियों में खरीदी गई धान की उठाओ जल्द ही किया जाएगा। किसानों को पैसे के लिए चिंता करने की बात नहीं है, धान बेचने के बाद प्रतिदिन माइक्रो एटीएम से 10,000 और एटी एम से 40,000 और बैंक में ड्रावल से 49,000 तक कुल एक दिन में एक लाख रुपए तक पैसा मिल सकेगा। किसानों से बातचीत के बाद उदयपुर व डांडगांव में समिति प्रबंधक व बैंक मैनेजर की कार्यशैली पर सराहना की। डांडगांव समिति के कर्मचारी कृष्ण कुमार ने वेतनमान बढ़ाने की अपील किया जिसकी मांग पर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया। सहकारी बैंक उदयपुर एनएच 130 के किनारे होने पर किसानों ने दुर्घटना को लेकर चिंता जाहिर करते हुए अन्य स्थान पर बैंक संचालित करने की मांग रखी। वहीं डांडगांव समिति की भवन जर्जर होने पर नवीन भवन बनाए जाने की मांग रखी गई। इस मौके पर बैंक मैनेजर विक्की गुप्ता सहित समिति के प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




