खादी ग्राम उद्द्योग के सहयोग से दोना पत्तल निर्माण परीक्षण का सफल आयोजन सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर

खादी ग्रामोद्योग के सहयोग से दोना–पत्तल निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

ग्रामीण युवाओं और किसानों को स्वरोज़गार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

अंबिकापुर/रामानुजनगर (छत्तीसगढ़), 24 दिसंबर 2025
खादी ग्रामोद्योग आयोग, रायपुर (छत्तीसगढ़) के सहयोग से ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दोना–पत्तल निर्माण उद्यम हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में ISDG Research Foundation एवं Smart Kisan Co-operative Society ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 19 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम परसुरामपुर एवं ग्राम सेंदुरी (अगस्तपुर) में आयोजित किया गया,
जिसमें कुल 20 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोज़गार एवं लघु उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा समूह आधारित उद्यम मॉडल के माध्यम से आय सृजन करना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन श्री अहमद सर (खादी ग्रामोद्योग आयोग), श्री गणेशिया सिंह (सरपंच, ग्राम परसुरामपुर), श्रीमती मीरा सिंह (सरपंच, ग्राम सेंदुरी), श्री भूपत राजवाड़े (ISDG Research Foundation) एवं श्री विनय साहू (CEO, Smart Kisan Co-operative Society) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को दोना–पत्तल निर्माण की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई।
साथ ही मशीन संचालन एवं रख-रखाव, कच्चे माल की पहचान, लागत निर्धारण, व्यवसाय योजना एवं विपणन रणनीतियों पर भी विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण उपरांत पात्र समूहों को दोना–पत्तल निर्माण मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत रामानुजनगर ब्लॉक में कुल 4 समूहों को 4 मशीनें प्रदान की जाएंगी, जिससे स्थायी स्वरोज़गार की स्थापना संभव हो सकेगी।
दिनांक 24 दिसंबर 2025 को प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

खादी ग्रामोद्योग, ISDG Research Foundation एवं Smart Kisan Co-operative Society का यह संयुक्त प्रयास ग्रामीण रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई