पुरातात्विक स्थल महेशपुर में हिन्दू महासम्मेलन सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

8 ग्राम पंचायत व 13 गाँव के सनातनी महासम्मेलन में हुए शामिल

(उदयपुर) उदयपुर के पुरातत्व दार्शनिक स्थल महेशपुर शिव मंदिर परिसर में “विशाल हिन्दू महासम्मेलन” का आयोजन 28 दिसंबर को सम्पन्न हुई। आर एस एस के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थलों पर ग्राम पंचायत एवं ग्राम वासियों द्वारा हिंदू महासभा का आयोजन किया जा रहा है l सनातन के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता को लेकर सर्व हिन्दू समाज के द्वारा विशाल हिन्दू महासम्मेलन कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ! जिसमें महेशपुर सीमावर्ती ग्राम पंचायत के पावन धरा मे 8 ग्राम पंचायत वं 13 गाँव के ग्रामीण सनातनी कार्यक्रम में शामिल होकर सनातन धर्म,संस्कृति को बचाये रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हुए।कार्यक्रम का शुरुआत अतिथियों के द्वारा भारत माता के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं दर्जनों समाज प्रमुखों को आयोजन समिति द्वारा भारत माता का छाया चित्र एवं साल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। महासम्मेलन में लगभग 3000 सनातनी हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम में अपनी सहभागिता बनाए रखें। कार्यक्रम के अगले चरण में अतिथियों द्वारा बारी-बारी से सनातन हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने उद्बोधन में उपस्थित जनमानस को संबोधित किया गया, और सभी से आग्रह किया गया कि पूरे विश्व में भारत देश ही ऐसा देश है जहाँ सनातनी हिन्दू बड़े संख्या में निवासरत हैं!भारत भूमि की रक्षा के लिए हम सभी को समर्पित भाव से राष्ट्र के लिए काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। वर्तमान समय में सरगुजा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर आये दिन बहस छिड़ा रहता है इस विषय पर भी अतिथियों ने चिंतन व्यक्त करते हुए चिंतन व्यक्त करते हुए अपना पक्ष रखा

उक्त परिपेक्ष में क्षत्रीय समाज से ग्राम पंचायत-मानपुर के उपसरपंच- सुभ्रा सिंहदेव ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी सनातनियों को एकता के सूत्र में एकजुट होकर रहना है हमें हमारी धर्म संस्कृति,स्थानीय लोक संस्कृति परंपरा को बचाये रखने के लिए सभी को जागरूक करने की आवश्यकता,हम सब हिन्दू एक हैं का विचार व्यक्त कीं।

आचार्य रामप्रसाद गुप्ता ने अपने उदबोधन में कहा हमें अनेकता में एकता का परिचय देते हुए अपने समाज परिवार को जोड़ कर रखना है और हमारा समाज भाई-भाई,कुटुंब कभी टूटे न इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।हमें अपने पंच परिवर्तन के लिए एकजुट होकर स्वदेशी अपनाएं,भारत बचाएं की धारणा से चलने का जरूरत है।उन्होंने ने उपस्थित जनमानस को अपने कुलदेवी देवताओं भगवान श्रीकृष्ण,श्रीराम,भगवान शिवशंकर पार्वती जी के हम सभी उपासक हैं हमें हमारे कुलदेवों की पूजा अर्चना सावर्जनिक रूप से करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सनातनियों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं हर सप्ताह हर मंगलवार सायंकाल में हर गाँव के देव स्थान,गुड़ी घर एवं मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करने का संकल्प लिया।

ग्राम पंचायत मोहनपुर,महेशपुर,लक्ष्मणगढ़,जजगी से शैला नृत्य पार्टी,सुआ नृत्य पार्टी,कुँड़ुख़ कार्यक्रम एवं रामायण मानस मण्डली के कलाकारों ने अपने सांस्कृतिक कला के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में सभी कलाकार टीमों को आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत मानपुर के उपसरपंच सुभ्रा सिंहदेव के द्वारा साल श्रीफल एवं नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आखिरी में उपस्थित जनमानस के साथ अतिथियों के द्वारा भारत माता जी का आरती कर कार्यक्रम का समाप्ति किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन का दायित्व स्कायरिच एजुकेशन स्कूल के आचार्य रामप्रसाद गुप्ता एवं समाजसेवी कन्हाई राम बंजारा ने संभाला।

विशाल हिन्दू महासम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति में मानपुर उपसरपंच सुभ्रा सिंहदेव,वरिष्ठ नागरिक सुखराम यादव,आचार्य रामप्रसाद गुप्ता,ग्राम पंचायत-महेशपुर सरपंच प्रेम कुमारी प्रतिनिधि कपिलदेव सिंह,उपसरपंच तुलसी दास,मानपुर सरपंच भूलन राम, उपसरपंच सुभ्रा सिंहदेव,मोहनपुर सरपंच बृजभान सिंह,उपसरपंच प्रभंजन सिंह,जजगा सरपंच प्रकाश शंकर सिंह,उपसरपंच सरोज दास,सानिबर्रा सरपंच मनबोध सिंह मरकाम, लक्ष्मणगढ़ सरपंच,सचिव गोपाल राम यादव,बाबूलाल दास, राजकुमार सिंह,मोहनपुर पूर्व सरपंच अनिता सिंह,पंडित सिंह चुमेश्वर सिंह,सुबेधन सिंह,चंदन सिंह,शिवनंदन सिंह,रोहिदास सिंह,जय सिंह,महेशपुर पूर्व सरपंच रामानंद सिंह,शिवरात्रि मिश्रा,रमाशंकर मिश्रा,विवेकानंद सोनी,रघुवर दास,छन्नू दास,लालजी यादव,धन साय मझवार,रामनगर सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार मरकाम,जनपद सदस्य अर्जुन सिंह,रघुवीर दास,चंद्रिका यादव,कन्हाई राम बंजारा एवं समस्त सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।कार्यक्रम समापन पश्चात उपस्थित सभी 3000 सनातनियों ने भोजन के रूप में महाप्रसाद ग्रहण किया।विशाल हिन्दू महासम्मेलन में शामिल होने वाले सभी अतिथियों एवं समस्त जनमानस को आयोजन समिति के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई