
मांजा सूरजपुर के नितिन बिसेन बने मिस्टर रायपुर

🟣🟣🟣
छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन* रायपुर द्वारा दिनांक 04.01.2026 को आयोजित *मिस्टर रायपुर (बॉडी बिल्डर) प्रतियोगिता 2026
में 75+kg ग्रुप में 2nd तथा मास्टर/ट्रेनर ग्रुप में 1st स्थान प्राप्त कर
नितिन बिसेन ने सरगुजा, सूरजपुर एवं कोरिया को गौरवान्वित किया है ।
नितिन बिसेन ग्राम माजा ब्लॉक रामानुजनगर जिला सूरजपुर के मूल निवासी सेवानिवृत शिक्षक स्वर्गीय जयकरण राम बिसेन के पौत्र एवं SECL बैकुंठपुर में सीनियर कंप्यूटर ऑपरेटर पद से सेवानिवृत हिरेश चंद्र बिसेन तथा रंभा बिसेन के सुपुत्र हैं ।
नितिन बिसेन की स्कूलिंग शिक्षा बैकुंठपुर में हुई है जो वर्तमान में रायपुर में संचालित प्रतिष्ठित जिम में फिजिकल ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
इनके इस शानदार प्रदर्शन से सरगुजा,सूरजपुर एवं कोरिया वासियों में हर्ष का माहौल है
तथा इनके उज्ज्वल भविष्य हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है l





