आस्था की यात्रा : उदयपुर से 18 श्रद्धालु श्री राम लाल दर्शन के लिए रवाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वागत कर हरी झंडी से किया रवाना!

 उदयपुर। केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री राम लाल दर्शन के लिए उदयपुर से 18 सदस्यों का दल शिवकाशी अयोध्या के लिए सीईओ उदयपुर वा पंचायत इंस्पेक्टर उदयपुर ने तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया।

आचार्य राम प्रसाद गुप्ता एवं बुद्धेश्वर यादव के राम लला काशी विश्वनाथ दर्शन के रामलाल यात्रा मैं नेतृत्व दायित्व के साथ रवाना किया गया ।

राम प्रसाद गुप्ता ने कहा की सरकार की यह पहल से राम लला के दर्शन ही नहीं अपितु राममय वातावरण निर्माण में क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी और प्रभु श्री राम पर आस्था रखते हुए हिंदुत्व अपने तथा अपने पूर्वजों कुलदेवी देवताओं पर भी विश्वास करते हुए परिवार कुटुंब में संस्कारक्षम वातावरण निर्माण कर परिवार में राम रामायण को चरितार्थ करते हुए बच्चों में बीजारोपण करेंगे।

श्रद्धालुओ से सौजन्य भेंट कैबिनेट मंत्री माननीय राजेश अग्रवाल, अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी सभापति , हरमिन्दर सिंह टिन्नी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा, भाजपा प्रांत महिला अध्यक्ष जी ने रामलला श्री राम के दर्शन करने जा रहे लगभग 850 श्रद्धालुओ से मुलाकात कर मंगल तिलक कर मंगल यात्रा हेतु शुभकामनाएं तथा बधाई दी

मंगल यात्रा पर उनकी उपस्थिति से श्रद्धालु भावविभोर हो गये सभी ने भारत देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी श्री विष्णु देव जी भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की बहुत बहुत सराहना की बड़े बुजुर्गो माताओं बहनों बच्चों को धार्मिक स्थल पावन पवित्र तीर्थस्थलों का दर्शन करा रहे हैं।

सभी श्रद्धालु राम संकीर्तन जयकारे लगाते हुए रवाना माननीय छत्तीसगढ़ सरकार केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल जी श्रीफल चढ़ा फीता काट कर हरीझंडी दिखा रवाना किए।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर