जेडीएस कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर संघ का बिगुल, अप्रैल में रायपुर अधिवेशन में सीएम से होगी सीधी बात

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

महासमिति बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, आर-पार की लड़ाई के मूड में संघ

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की महासमिति बैठक में जेडीएस कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन व नियमितीकरण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक ओ.पी. सर, प्रांत अध्यक्ष अनिल सर सहित प्रदेशभर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जेडीएस प्रकोष्ठ संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि अप्रैल में रायपुर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में इस मांग को माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

जिलाध्यक्ष नीलेश कुमार साहू ने दो टूक कहा कि संघ इस वर्ष नियमितीकरण के लिए आर या पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने बताया कि वर्षों से लंबित मांगों को अब और टालने नहीं दिया जाएगा, और जेडीएस कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संगठन एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ेगा।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर सहमति जताते हुए अधिवेशन को सफल बनाने और मांगों को ठोस रणनीति के साथ सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर