प्रेमनगर में सरगुजा ओलंपिक का आगाज, युवाओं में खेल भावना का होगा संचार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/ प्रेमनगर। सरगुजा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रेमनगर विकास खंड के माध्यमिक शाला क्रीडांगन में सरगुजा ओलंपिक का भव्य आगाज हुवा। यह कार्यक्रम 04 से 06 फ़रवरी तीन दिवसीय है। इस प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न संस्थाओं के खिलाड़ियों ने उत्सुकता दिखा रहे हैं।

सरगुजा ओलंपिक में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल सहित कई पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। ग्रामीण अंचलों से आए खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन की विशेष पहचान बनेगी।

उद्घाटन समारोह में शामिल मुख्य अतिथि बीईओ प्रताप पैंकरा, बीपीओ रमेश कुमार जायसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर प्रदान करते हैं। सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है और भविष्य में ऐसे आयोजनों से और अधिक प्रतिभाएं सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे सतीश कुमार साहू (सह.वि. शिक्षा अधिकारी), दीपक एक्का (मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत प्रेमनगर), उमेश वास्त्रकार (रेंज ऑफिसर), संतोष राजवाडे (बी.पी.एम), रमेश जयसवाल (बी.पी.ओ), सुरेश कु० गुप्ता (शिक्षक), प्रदीप सिंह मंण्डल संयोजक, राजेश्वर गुप्ता (कार्यकम अधिकारी मनरेगा), मोहपाल सिंह कंवर ( उद्यान वि.अधिकारी ), तिलकेश्वर सिंह (बी.एम. ओ) साथ में पीटीआई दया सिंह उइके, रावेंद्र वर्मा, खेमचंद्र जायसवाल, विमल कुमार डुंगडुंग, प्रदीप खेस, प्रदीप कुमार मरावी, अशोक कुमार साहू, सुश्री लक्ष्मी चौरसिया, राजकुमार साहू शिक्षक, भास्कर सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार पटेल, सीएसी संतोष टंडन, बंश बहादुर सिंह, रामलल्लू साहू सहित अन्य शामिल है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई