
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर मे विकास खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन का भव्य आयोजन तथा जनसंवाद का कार्यकर्म आयोजित किया गया,
प्रतेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मितानिन कार्यक्रम के तहत मंगल भवन मे स्वास्थ्य पंचायत का वार्षिक सम्मेलन किया गया,
जिसमे प्रमुख रूप से शाशन की योजनाओ संबंधित समाधान शिविर अधिकारीयों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसंवाद व निराकरण के उद्देश्य से किया गया
था
, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े विसिष्ठ अतिथि मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के गरमामयी उपस्तिथि मे सम्पन्न हुआ,
मुख्य अतिथि रेखा राजवाड़े ने समस्त स्वास्थ्य मितानिन बाहनो को होली पर्व की बधाई देते हुए कहीं की निश्चित ही मितानिन दीदियों के कारण ही गांव गांव मे संक्रमित रोगों से मुक्ति मिली है,
आज की स्तिथि मे मितानिन दीदियों का बड़ा योगदान है की स्वास्थ्य के प्रति इनके द्वारा जागरूकता और दवाई दोनों ही हर समय दिया जाता है,,
इस अवसर पर संध्या राजवाड़े, रामप्रताप साहू, राजलाल राजवाड़े, सौभाग्य दुबे, जय प्रकाश उपाध्याय, ने भी सभा को सम्बोधित किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता
विकास दुबे, सुंदरलाल सिंह, नारायण विश्वकर्मा, चन्द्रकला, अनुपदूबे, मनोज हितकर, अयोध्या साहू, बीएम ओ प्रियंका शर्मा, विजय सिंह, एम टी श्रीमती देवी, बुद्धियारों सहित समस्त मितानिन दीदी तथा गणमान्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे l




