

भरत लाल गुप्ता
कश्मीर में 370 की समाप्ति !अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना बीजेपी की देंन ! जन्मेजय मिश्रा!
उदयपुर। इन दिनों देश केअलग-अलग राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
वही विकासखंड उदयपुर के ग्राम सलका में 47 वा स्थापना दिवस जिला संयोजक जन्मेजय मिश्रा की मुख्य अतिश्य य में सलका बाजार चौक स्थित अटल चौक के समीप बीजेपी का झंडा फहराकर मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम प्रभारी किसान मोर्चा अध्यक्ष खेलावन निषाद के नेतृत्व में मुख्य अतिथि जन्मेजा मिश्रा जिला संयोजक ,” मन की बात सरगुजा” अखंड विधायक मंडल अध्यक्ष देवगढ़ की अध्यक्षता में संपन्न किया गया! प्रारंभ झंडा फहराकर पूजा अर्चना कर उपस्थित सभी सदस्यों ने भारत माता की जय एवं पार्टी नेताओं की नारा लगाते हुए झंडे को सादर अभिवादन किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि जन्मेजय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि 47 साल भारतीय जनता पार्टी का सफर देश के लिए गौरव शाली पल है, सबका साथ सबका विकास के उद्देश्यों को साकार करता हुआ भारतीय जनता पार्टी ने अनेक क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल कर विश्व स्तर पर पार्टी ही नहीं अपितु देश का नाम रोशन किया है।

विश्व स्तर पर एक विशेष ख्याति एवं लोकप्रियता हासिल करने में उन्होंने प्रधानमंत्री का तारीफ किया।उन्होंने यह भी कहा कि आज कश्मीर में 370 की समाप्ति, अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना, महतारी वंदन में सभी गरीब माता को ₹1000 की विशेष आर्थिक सहायता समेत कई योजनाएं देश के आंतरिक व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं को प्रधानमंत्री ने वखूबी गंभीरता से लेते हुए उत्कृष्ट कार्य योजनाओं को पार्टी की मुख्य उद्देश्यों में शामिल करते हुए कार्य कर देश को गौरवशाली ऊंचाई तक ले जाने का कार्य किया है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक ने 47वां स्थापना दिवस के अवसर पर दोनों मंडल के आम नागरिक बधूओ किसान भाइयों को शुभकामना दिया है ।
कार्यक्रम में उपस्थित संचालक महामंत्री कमलेश जायसवाल ने अपने संबोधन में ब्लॉक के सभी नागरिको को भाजपा के 47 वा स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि हमें शासन की समस्त जनोंपयोगी योजनाओं को लाभ लेने के लिए ग्राम सभा एवं अन्य सोशल मीडिया के द्वारा एवं अधिकारियों से संपर्क कर शासन की सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी किसान मजदूर को लेने की आवश्यकता की बात कही है।
किसान मोर्चा अध्यक्ष खेलावन निषाद ने कृषि संबंधी राज्य वा केंद्र शासन द्वारा जारी समस्त योजनाओं को लाभ दिए जाने हेतु सतत कृषि विभाग उद्यान विभाग एवं वन विभाग से पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर कृषि संबंधी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसान भाइयों दिए जाने का आग्रह किया है ।
महामंत्री त्रिलोचन सिंह ने उक्त अवसर पर सबका साथ सबका विकास प्रधानमंत्री की सोच को रेखांकित करते हुए दूर दृष्टि एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का सफल राज नेता बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
कार्यक्रम में भरत लाल गुप्ता, राकेश सिरदार, समय लाल ,मोटा सिद्धार् माया सिद्धार् रवि सीरदार ,नीरज जैसवाल, राजू दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर







