

अनिल साहू
सूरजपुर। जिला साहू संघ सूरजपुर द्वारा रविवार, 12 अप्रैल 2026 को शहर के शिव पार्क के सामने स्थित मंगल भवन में शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।
समारोह की शुरुआत माता कर्मा की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश साहू एवं अध्यक्षता मनमोहन साहू ने की। साथ ही विभिन्न जिलों व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने समाज की एकता, संगठन और विकास पर जोर देते हुए शिक्षा के प्रसार एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों ने सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं समाजजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
आयोजन को सफल बनाने में जिला साहू संघ के अध्यक्ष रामलल्लू साहू एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। समाजजनों ने इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




