
CG आजतक न्यूज
ब्यूरो चीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान
सूरजपुर / ब्रेकिंग
*पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ को किया संबोधित, कहा- वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाएं होली*
*ओड़गी मंडल के दूरस्थ पोलिंग बूथों पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम*
*ओड़गी /सूरजपुर*- मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को किया जाता है। इसी क्रम में ‘मन की बात’ के 98वें एपिसोड के कार्यक्रम को जिले के ओड़गी मंडल के लगभग सभी पोलिंग बूथों पर भाजपा कार्यकताओं ने सूना। जिसमें ओड़गी भाजपा मंडल के अंतर्गत पोलिंग बूथ भवंरखोह में प्रभारी के रूप में आशीष प्रताप सिंह सहप्रभारी प्रियंशु यादव आनंदपुर पोलिंग बूथ में प्रभारी संधारी यादव व सहप्रभारी सुशांता यादव को नियुक्त किया गया था। जहां पर भाजपा कार्यकताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम देश की कर्मठता की जितनी चर्चा करते हैं, उतनी ही हमें ऊर्जा मिलती है | इसी ऊर्जा प्रवाह के साथ चलते-चलते आज हम ‘मन की बात’ के 98वें एपिसोड के मुकाम तक पहुँच गए हैं।आज से कुछ दिन बाद ही होली का त्यौहार है। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। हमें, हमारे त्योहार वोकल फॉर लोकल (Vocal for Local) के संकल्प के साथ ही मनाने हैं। आगे उन्होंने कहा मुझे वो दिन याद है, जब हमने ‘मन की बात’ में भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात की थी। तुरंत उस समय देश में एक लहर सी उठ गई भारतीय खेलों के जुड़ने की, इनमें रमने की, इन्हें सीखने की। मन की बात में जब भारतीय खिलौनों की बात हुई, तो देश के लोगों ने इसे हाथों-हाथ बढ़ावा दे दिया। अब तो भारतीय खिलौनों का इतना ज्यादा क्रेज हो गया है कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बहुत बढ़ रही है। उन्होंने कहा, जब हमने स्टोरी टेलिंग की भारतीय विधाओं पर बात की, तो उनकी प्रसिद्धि भी दूर-दूर तक पहुंच गई। लोग, ज्यादा से ज्यादा भारतीय स्टोरी टेलिंग की विधाओं की तरफ आकर्षित होने लगे। इस मौके पर भवंरखोह व आनंदपुर पोलिंग बूथ में पारस राम साहू, जितेन्द्र कुमार यादव, अशोक कुमार, नंदलाल , रामलाल पंडो, जीतराम, नानदाऊ, श्यामलाल पंडो, कैलासो पंडो, राजकुमारी पंडो,बलीकरण यादव, राजू यादव व ओडगी पोलिंग बूथ क्रमांक 72 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सुनी जिसमें गौरी सिंह, अरुण कुमार सिंह, मोहन राम राजवाड़े, भूपेंद्र साहू, रामकरण सिंह, अबीर सिंह , विपिन साहू, ओमप्रकाश राजवाड़े, गणेश राजवाड़े, अर्जुन, मनीष सिंह, केश्वर राजवाड़े, चित्रकूट, राजेश्वर सिंह, गिरवर, मानसाय, आशीष यादव व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित थे ।



