महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, सूरजपुर में केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध, सूरजपुर में मोदी सरकार पर साधा निशाना

सूरजपुर में फूटा कांग्रेस का गुस्सा पेट्रोल-डीजल और महंगाई के खिलाफ केन्द्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

सूरजपुर। देश में लगातार बढ़ती महंगाई,आर्थिक मंदी और पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ आज शहर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक के समीप पर स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने कहा कि आज देश की आम जनता महंगाई की दोहरी मार झेल रही है एक तरफ जहां आर्थिक मंदी के कारण रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल,रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं इससे आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन का वादा करके सत्ता में आई मोदी सरकार आज पूरी तरह से जनविरोधी नीतियां अपना रही है।

जिससे साफ है कि सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय केवल अपना खजाना भरने में लगी है विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर आने वाले आम नागरिकों से भी बात की और उन्हें सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराया कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्तियां और बैनर ले रखे थे जिन पर महंगाई और तेल के बढ़ते दामों के खिलाफ नारे लिखे हुए थे कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगाई और पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी इस दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,मनोज अग्रवाल,हेमेंद्र गुप्ता,गैबीनाथ साहू,विष्णु कसेरा,वीरेन्द्र बंसल,अनुपम फिलीप,धर्मेन्द्र सिंह,नरेन्द्र यादव,अविनाश यादव,आकाश साहू,भावना सिंह नेताम,मधु साहू,लक्ष्मण राजवाड़े,दीपक कर,प्रशांत साहू,किशुन सिंह,रामसिंह,दिनेश सोनी,कमल सिंह,दीपक दीवान,शाहरुख खान,सैयद आमिल,अफरोज अंसारी,सुमंत राजवाड़े,नितेश साहू,पीयूष कुशवाहा,हिमांचल राजवाड़े,चंदुल,कलकत्ता राजवाड़े,विकास साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई