

अनिल साहू
विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह स्वयं बैठक में हुए उपस्थित
सूरजपुर/ बिश्रामपुर- जिला कलेक्टर श्रीमती रेना जमील से प्राप्त मार्गदर्शन अनुरूप आज पंडोनगर स्थित राष्ट्रपति भवन में ग्राम सरपंच श्रीमती बसंती पंडो के नेतृत्व में पालक-शिक्षक एवं बालक सह शाला प्रबंधन एवं विकास समिति बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला पंडोनगर के पालक-शिक्षक एवं बच्चों के मध्य संवाद आयोजित की गई।

इस बैठक में शैक्षिक सत्र 2026- 27 हेतु बच्चों की दर्ज संख्या की जानकारी लेते हुए शैक्षिक सत्र के दौरान आने वाली परेशानियों को बच्चों के माता श्रीमती इंदरमती पंडो, श्रीमती सुहारो पंडों तथा श्रीमती हीरामणि पंडो सहित बच्चों सुप्रिया पंडों तथा शिवानी पंडो एवं सरपंच श्रीमती बसंती पंडो एवं बुधनाथ पंडो से जानने का प्रयास किया गया। उपस्थित बच्चों के माता तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने, बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने, विद्यालय से पढ़कर लौटकर आने पर उन्होंने पढ़ने बैठाने हेतु सहमति दी गई, आप सभी चाहते हैं कि पंडोनगर के बच्चे भी पढ़ लिखकर आगे डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक बने तथा समाज की सेवा करें। विद्यालय की स्वच्छता एवं साफ सफाई सहित 16 जून से ही विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, शिक्षक डायरी लेखन व उसी दिन से मध्याह्न भोजन बनाकर खिलाने को कहा गया।

इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच आगर साय पंडो, संकुल प्राचार्य आई. डी .खलखो, अजबनगर प्राचार्य वर्जिनिया केरकेट्टा, युगल किशोर निकुंज, श्रीमती शशि जायसवाल, बीआरपी पंकज सिंह, त्रय शैक्षिक समन्वयक शिव खैरवार, अमलचंद दास, नवीन जॉन, श्रीमती सुसन्ना एक्का, कमलाभनी, पूनम राजवाड़े, श्रीमती सावित्री कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार रवानी, विवेक कुमार तिग्गा, दीपक केरकेट्टा, ठाकुर प्रसाद, राकेश पटवा, राजकुमार गर्ग, सीमांचल त्रिपाठी, अनुजनगर, कैलाशपुर तथा सिलफिली संकुल के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के समस्त प्रधान पाठक, शाला विकास समिति के समस्त सदस्य सहित बड़ी संख्या में अध्यनरत बच्चे एवं उनके पालक उपस्थित रहे। आज डोर टू डोर सर्वे करके माध्यमिक शाला में 22 तथा प्राथमिक शाला में 8 छात्र-छात्राओं का नाम शाला पंजी में इन्द्राज किया गया। बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा युवा साथी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ रजनीश गर्ग से पंडोनगर में अध्यनरत समस्त बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखकर डाबर कंपनी के प्रोडक्ट प्रदान करने के आग्रह पर अपने सहयोगी कार्तिक राम निषाद तथा धर्मेंद्र साहू के माध्यम से ग्लूकोस, वॉटर बॉटल, ब्रश, पेस्ट, साबुन, तेल व स्कूल किट(पेन, पेंसिल, रबर, कटर व स्केल पट्टी) उपलब्ध कराया गया, जिसका वितरण प्राथमिक व माध्यमिक शाला के समस्त बच्चों, उपस्थित शिक्षकों तथा ग्राम वासियों को किया गया।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






