रामानुजनगर बकना मे शाला प्रवेश उत्सव हर्षो उल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संभाग ब्यूरो 

 

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित – माध्यमिक शाला,एवं प्राथमिक शाला बकना मे शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन आयोजित किया गया

सरपंच जगतपाल सिंह, शाला प्रबंध समिति माध्यमिक शाला के अध्यक्ष नेतलाल सिंह प्राथमिक शाला शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुफल सिंह,श्री अवधेश कुमार साहू विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखंड रामानुजनगर के उपस्थिति मे कक्षा 1 ली एवं कक्षा 6 वी के नव प्रवेशी बच्चों कों शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर तिलक व मिष्ठान खिलाते हुए गणवेश व पुस्तक प्रदान करते हुए शाला प्रवेश कराया गया

 

|सरपंच जगतपाल सिंह ने कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुवे कहा की ये छात्र हमारे गाँव के भविष्य है आप सभी पालक छात्रों कों प्रतिदिन शाला भेजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू ने कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुवें कहा की शाला प्रवेश उत्सव नवप्रवेशी छात्रों के लिए जीवन मे एक नये अध्याय की शुरुआत है

, वे खूब मेहनत करके छात्र जीवन कों सफल बनाये और सभी पालक से नियमित विद्यालय भेजनें की अपील की

|कार्यक्रम कों संकुल समन्वयक विनय कुमार चौरसिया ने सम्बोधित करते हुवें कहा की सभी छात्र मेहनत करके अपना अपनें, माता पिता अपनें गांव का नाम रोशन करे |

कार्यक्रम का संचालन दिलीप श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर प्रधान पाठक सुरेश पैकरा, जीतन सिंह, शैलेन्द्र उद्दे,श्रीमती संगीता पटेल, श्रीमती नगीना कन्नौजिया, शिवप्रताप, राजकुमार सहित सभी पालक उपस्थित थे |

Aashiq khan
Author: Aashiq khan