सेवानिवृत एस आई अश्वनी पाण्डेय व आरक्षक रामप्रसाद को सूरजपुर पुलिस ने दी भावविनी बिदाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

]सेवानिवृत्त एसआई अश्वनी पाण्डेय व आरक्षक रामप्रसाद को सूरजपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई।

सूरजपुर।

जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार, 30 जून 2026 को पुलिस विभाग में दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारी के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने सेवानिवृत्त हो रहे एसआई अश्वनी पाण्डेय व आरक्षक रामप्रसाद को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया साथ ही पेंशन स्वीकृति आदेश भी सौंपा

 अपने उद्बोधन में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने कहा कि एसआई अश्वनी पाण्डेय ने 38 वर्ष 10 माह तथा आरक्षक रामप्रसाद 28 वर्ष 7 माह की दीर्घकालीन सेवा के उपरान्त आज सेवानिवृत्त हो रहे है।

पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उनके अनुभव एवं कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने दोनों के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 समारोह के दौरान सेवानिवृत्त एसआई अश्वनी पाण्डेय व आरक्षक रामप्रसाद ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग द्वारा दिए गए सम्मान एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिये। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों के साथ बिताए गए कार्यकाल को स्मरण करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, सीएसपी बेनार्ड कुजूर सहित पुलिस कार्यालय व थाना चौकी के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan