अमृत सरोवरों से होगा वृहद जल संरक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर

आशिक  खान 

 

 

   महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से जिले में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदशर्न में अमृत सरोवर के निर्माण का कार्य किया जा रहा है अमृत सरोवर का निर्माण 1 एकड़ के क्षेत्र में किया जा रहा है। जिससे जल संरक्षण एवं जल संचय बड़े पैमाने पर किया जा सकेगा।

       जिले में 145 अमृत सरोवर स्वीकृत किए गए है जिसकी लागत राशि 2 लाख 2 लाख है। जिसमें वर्तमान में 24 कार्य पूर्ण हो चुके है शेष प्रगतिरत है। जिसमे जनपद पंचायत अम्बिकापुर में 15, उदयपुर में 13 सीतापुर में 19, मैनपाट में 11, लुण्ड्रा में 17, लखनपुर में 25 बतौली में 17 कार्य प्रगतिरत है। जिसमें नवीन अमृत सरोवर तथा 01 एकड़ वाले पूर्व में निर्मित तालाबों को जीर्णोद्वार के कार्य इसके अंतर्गत लिया है।

       कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा सभी कार्यो को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं कार्यक्रम अधिकारियों को दिए गए है। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत सभी अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा जिसमें सभी ग्राम पंचायतों में 01 जनवरी 2023 से 15 अगस्त 2023 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे है जिसमे माह जनवरी एवं फरवरी में दीवार लेखन मुनादी मार्च में विशेष ग्राम सभा होगी तथा अमृत सरोवर के उपयोग के बारे में जागरूकता के बारे में बताया जाएगा। अप्रैल मई में अमृत सरोवर स्थलों के उपयोग और रखरखाव पर चर्चा करने के लिए स्थलों पर बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान महिला स्व सहायता समूहों द्वारा डोर टू डोर अभियान चलाकर जून जुलाई 2023 में अमृत सरोवर स्थलों के आसपास वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा अगस्त 2023 में पूर्ण होने वाले अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण भी किया जाएगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan