
सूरजपुर: 16 अगस्त से बिश्रामपुर स्टेशन पर लगेगा “चलता-फिरता अस्पताल”
लाईफलाईन एक्सप्रेस में 21 दिन तक होगा निःशुल्क आंख, कान, दांत और प्लास्टिक सर्जरी
हेल्पलाइन: 7039673973

सूरजपुर जिले के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 256वाँ इम्पैक्ट इण्डिया फाउण्डेशन “लाईफलाईन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट” सूरजपुर जिले में आ रहा है। यह ट्रेन 16 अगस्त से 5 सितम्बर 2026 तक बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 02 पर खड़ी रहेगी।
जिला प्रशासन के सहयोग से लगने वाले इस चलित अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच और ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त किए जाएंगे। ओ.पी.डी. का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
कब-किस रोग की होगी जांच और सर्जरी
आंख: 16 से 21 अगस्त तक जांच, 17 से 22 अगस्त तक मोतियाबिंद ऑपरेशन
कान: 22 से 27 अगस्त तक जांच, 23 से 28 अगस्त तक कान का ऑपरेशन
विकलांगता: 28 से 31 अगस्त तक 18 साल से कम उम्र के बच्चों के मुड़े हाथ-पैर की जांच, 29 अगस्त से 1 सितम्बर तक सर्जरी
प्लास्टिक सर्जरी: 28 से 31 अगस्त तक कटे-फटे होंठ और जलने के बाद के निशान की जांच, 29 अगस्त से 1 सितम्बर तक सर्जरी
दांत 1 से 5 सितम्बर तक जांच और उपचार
महिला रोग: 16 से 21 अगस्त तक स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच एवं स्क्रीनिंग
जरूरी निर्देश
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लाभ लेने वाले मरीज अपने साथ आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र अवश्य लाएं। भर्ती होने वाले मरीजों के साथ केवल एक परिजन को ही रुकने की अनुमति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 7039673973 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन ने अपील की है कि दूर-दराज के गांवों के जरूरतमंद लोग इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाएं।



