सूरजपुर पुलिस कप्तान ने आजाक थाना का औचक निरिक्षण किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने थाना अजाक का किया वार्षिक निरीक्षण, अधिकारी-जवानों की वेशभूषा का किया निरीक्षण, सुनी समस्याएं एवं आवश्यक निर्देश दिए

सूरजपुर।

 दिनांक 18 सितम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) द्वारा थाना अजाक का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं पुलिस अधिकारियों तथा जवानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

 

 निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने थाना में पदस्थ अधिकारी एवं जवानों की वेशभूषा एवं टर्नआउट का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी, कार्य संबंधी आवश्यकताओं एवं व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी गुजारिशों को गंभीरतापूर्वक सुना। पुलिस अधीक्षक ने जवानों की समस्याओं के यथासंभव निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना अजाक के विभिन्न रिकार्ड एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रकरणों की स्थिति, थाना संबंधी अभिलेखों एवं रिकार्ड संधारण की जानकारी लेते हुए दस्तावेजों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा लंबित कार्यों का समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने, पीड़ित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने थाना स्तर पर अभिलेखों के बेहतर संधारण एवं विभागीय कार्यों में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

 वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीएसपी अजाक रीता नीलम कुजूर, थाना प्रभारी अजाक फर्दीनंद कुजूर, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा एवं रीडर विकास सिंह सहित थाना अजाक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan