शासन ने की स्कूलों की छुट्टी घोषित –शिक्षा विभाग ने बुलाया दिव्यांग बच्चों को शिविर मे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शासन ने की छुट्टी घोषित, शिक्षा विभाग ने दिव्यांग बच्चों को बुलाया शिविर में

तेज बारिश के अलर्ट के बीच रामानुजनगर के मंगल भवन में लगा CWSN चिन्हांकन शिविर, अभिभावकों में आक्रोश

रामानुजनगर, सूरजपुर प्रदेश में खराब मौसम और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जहां शासन ने आज गुरुवार को प्रदेश के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है, वहीं शिक्षा विभाग ने इसके उलट आदेश जारी कर दिव्यांग बच्चों का शिविर लगा दिया। विभाग के इस फरमान से बच्चे, पालक और शिक्षक सभी परेशान रहे।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी वि.खं. रामानुजनगर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 325/समग्र शिक्षा/2026-27 दिनांक 27.10.2026 के परिपालन में आज 29 अक्टूबर, दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे से रामानुजनगर के पिवरी चौक स्थित मंगल भवन में विकास खण्ड स्तरीय चिन्हांकन एवं चिकित्सकीय आंकलन शिविर का आयोजन किया गया।

समावेशी शिक्षा अंतर्गत आयोजित इस शिविर में पीएमश्री सहित समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, UDID कार्ड, सहायक उपकरण और थेरेपी के लिए चिन्हांकन किया जाना था, जिसमें ALIMCO, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की टीम मौजूद रही।

एक तरफ छुट्टी, दूसरी तरफ फरमान

विडंबना यह है कि मौसम विभाग की चेतावनी पर जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आज स्कूल बंद रखने के आदेश दिए 

हैं, लेकिन बीईओ कार्यालय ने दो दिन पहले ही सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को लिखित आदेश देकर दिव्यांग बच्चों को अभिभावकों सहित शिविर में लाने के लिए बाध्य किया।

सूत्रों के अनुसार कई विद्यालय 10 से 15 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। वहीं विकास खण्ड प्रेमनगर 40.45किलोमीटर के बच्चों को भी यही शिविर मे लेकर आने का फरमान जारी हुआ था, चुकी खराब मौसम, कीचड़ और बारिश के बीच विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को लाना शिक्षकों और पालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहा। कई पालकों ने कहा कि जब सामान्य बच्चों को मौसम के कारण घर पर रहने को कहा गया है, तो सबसे अधिक देखभाल की जरूरत वाले दिव्यांग बच्चों को इस मौसम में बुलाना कहां तक उचित है।

शिक्षा विभाग के इस फैसले से विभाग की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आवश्यकता थी कि मौसम को देखते हुए शिविर की तिथि आगे बढ़ा दी जाती, लेकिन विभाग ने शासन के अवकाश आदेश को दरकिनार कर शिविर आयोजित कर दिया।

 

इस संबंध मे जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा कि, सरकार द्वारा छुट्टी की घोषणा की गई है किन्तु यहां पर जो डॉक्टर बाहर से आये हुए है, उन्ही के द्वारा ही दिव्यांग और विकलांग का निरीक्षण उपरांत उन बच्चों कों उपकरण प्रदान किया जाना था इसी कारण इस शिविर कों स्थगित नही किया जा सका l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan