

अनिल साहू
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्तुत की विभागीय उपलब्धियां
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला सूरजपुर की स्टॉल प्रदर्शनी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कलेक्टर सुश्री रेना जमील के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में स्टॉल क्रमांक 13 पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनी में मॉडल आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से आम नागरिकों को प्रदान की जाने वाली 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदर्शन एवं लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। साथ ही इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से संचालित ‘डॉक्टर आपके द्वार’ एंबुलेंस को भी प्रदर्शित किया गया। स्टॉल में स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न योजनाओं की जानकारी, पंपलेट, बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। विभाग की योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी प्रस्तुति को देखते हुए निर्णायक मंडल द्वारा स्टॉल को जिले में द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान
राज्योत्सव कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान भारत योजना, टीकाकरण, स्वच्छता एवं अन्य विभागीय गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों की सूची एवं उनके उत्कृष्ट कार्य इस प्रकार हैं—
1. सैयद असलम अली, जिला समन्वयक, आयुष्मान भारत – आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं वयोवंदन कार्ड निर्माण तथा अन्य विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान। राज्य में आयुष्मान कार्ड निर्माण में सूरजपुर जिले को प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका।
2. जमाल हसन, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – विभागीय शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत सफल निराकरण एवं अन्य विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
3. शांति पैकरा, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रामेढ़ा – विभागीय कार्यों एवं संस्थागत प्रसव में उत्कृष्ट योगदान।
4. संध्या साहू, आरएमए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनजा – विभागीय कार्यों एवं संस्थागत प्रसव में उत्कृष्ट योगदान।
5. सुशीला सोनवानी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिवप्रसाद नगर – विभागीय कार्यों एवं संस्थागत प्रसव में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
6. सिलमीनिया बड़ा, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला – विभागीय कार्यों एवं संस्थागत प्रसव में उत्कृष्ट योगदान।
7. गिरिजा मानिकपुरी, उप स्वास्थ्य केंद्र कपसरा – विभागीय कार्यों एवं संस्थागत प्रसव में उत्कृष्ट योगदान।
8. राजकुमार, स्वच्छता कर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर – उत्कृष्ट स्वच्छता कार्य एवं शव विच्छेदन (पोस्टमार्टम) संबंधी कार्यों में सराहनीय योगदान।
9. बेलासो संडिल्य, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, उप स्वास्थ्य केंद्र नारोला – सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट लक्ष्यवार उपलब्धि हासिल करने में विशेष योगदान।
10. मनोज लहरे, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट – रक्तदान शिविरों के आयोजन एवं ब्लॉक स्तर पर सर्वाधिक टीबी बलगम जांच करने में उत्कृष्ट योगदान।
11. सुश्री निशा यादव, उप स्वास्थ्य केंद्र आमगांव – एनसीडी कार्यक्रम एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
12. श्रीमती अस्मिता सिंह, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमेश्वरपुर – संस्थागत प्रसव की उपलब्धि एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में विशेष योगदान।
13. सुमित्रा एक्का, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, उप स्वास्थ्य केंद्र भाड़ी – शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने में विशेष योगदान।
14. सुशीला साहू, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, उप स्वास्थ्य केंद्र वृंदावन – आयुष्मान एवं वयोवंदन योजना तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में विशेष योगदान।
15. जयपाल पैकरा, आरएमए, उप स्वास्थ्य केंद्र लंजित – कुष्ठ रोग सर्वेक्षण एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण में उत्कृष्ट कार्य।
सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में समर्पण, जिम्मेदारी एवं उत्कृष्ट कार्यक्षमता का परिचय देते हुए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
*इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए* कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, टीम भावना एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी लगन एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।




