मानवता की मिसाल बने प्रेमनगर के पूर्व थाना प्रभारी विराट विशि –अनाथ बच्चों के साथ मनाई दीवाली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मानवता की मिसाल बने प्रेमनगर के पूर्व थाना प्रभारी विराट विशि, अनाथ बच्चों के साथ मनाई दीपावली

 

गोद लिए बच्चों को गिफ्ट, कपड़े, मिठाई और दैनिक उपयोग की सामग्री देकर बांटी खुशियां

रामानुजनगर /  सूरजपुर  जिले के प्रेमनगर के पूर्व थाना प्रभारी विराट विशि ने मानवता और पुलिस की सकारात्मक छवि की मिसाल पेश करते हुए अनाथ बच्चों के बीच पहुँचकर दीपावली की खुशियाँ बांटी।

विदित हो कि थाना प्रभारी ने अपने कार्यकाल के दौरान समस्त प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांवों में अनाथ बच्चों की जानकारी एकत्र कराई थी। जिसमें महेशपुर में एक बालिका, हरिहरपुर में दो बच्चे जो अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं, तथा एक महिला जिसके पति की करेंट लगने से मौत हो गई थी, जो अपने बच्चे के साथ अकेली रहती है, ऐसे तीन परिवारों के बच्चों को उन्होंने गोद ले रखा है।

तभी से थाना प्रभारी द्वारा उन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित सभी प्रकार के त्यौहारों के अलावा उनके दुख-बीमार पड़ने पर समुचित उपचार तक की जिम्मेदारी ली गई है।

इसी तारतम्य में दीपावली के अवसर पर थाना प्रभारी विराट विशि ने महेशपुर व हरिहरपुर पहुँचकर बच्चों को दिवाली के गिफ्ट, नए कपड़े, खाने-पीने की सामग्री सहित तेल, साबुन, ब्रश, कोलगेट सहित दैनिक उपयोग की सारी सामग्री उन मासूम और अनाथ बच्चों को प्रदान की। अपने बीच थाना प्रभारी को पास में देख बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई।

इस तरह थाना प्रभारी द्वारा अनाथ बच्चों को गोद लेकर एक अच्छी और सराहनीय पहल की गई है। इस कार्य से गांव और क्षेत्र में पुलिस के प्रति एक अच्छा और सकारात्मक संदेश गया है कि पुलिस परिवार देश भक्ति और जन सेवा के क्षेत्र में भी अपनी भागीदारी के लिए अच्छी पहचान बना रही है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan