सूरजपुर मे जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन रंगमंच मे जुटेंगे दिग्गज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर में 18 को जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, रंगमंच में जुटेंगे दिग्गज

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा *जनजातीय गौरव दिवस 2026  का जिला स्तरीय कार्यक्रम 18 नवम्बर 2026 को दोपहर 2 बजे, रंगमंच सूरजपुर में आयोजित किया गया है।

आयोजन के मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी होंगे, जबकि अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े  करेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, छ.ग. राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा शामिल होंगी।

इसके अलावा नगर पालिका, नगर पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्षगण अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे – जिनमें कुसुमलता राजवाड़े (नपा सूरजपुर), स्वाति सिंह (जपं सूरजपुर), निर्मला यादव (नपं बिश्रामपुर), गुलाब सिंह (जपं रामानुजनगर), रितेश जायसवाल (नपं शिवनंदनपुर), सुखममनिया (जपं प्रतापपुर), सुखममनिया जगत (नपं प्रेमनगर), फुलेश्वर प्रसाद सिरदार (जपं प्रेमनगर), परमेश्वरी राजवाड़े (नपं भटगांव), सुलोचनी पैकरा (जपं भैयाथान), पूरन राम राजवाड़े (नपं जरही), मानती (नपं प्रतापपुर) और इंद्रमणि पैकरा (जपं ओड़गी) प्रमुख हैं।

कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए आदिवासी संस्कृति, नृत्य और गौरव पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan