
CG आजतक न्यूज
ब्यूरोचीफ सरगुजा आशिक खान
सूरजपुर / ब्रेकिंग
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर श्रीनगर थाने में दो वर्ष पूर्व चार नाबालिकों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता कों कई तरह से परेशान किया जाता रहा था,
और धमकी से पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकल नहीं पा रही थी
, आरोपियों द्वारा पुनः धमकी व ब्लेक मेल करने कि धमकी दिया और अंत में आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो कों वायरल कर दिया ही दिया l
वीडियो वायरल कि जानकारी मिलते ही परिजनों और पीड़िता थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया और मामले में जांच और कार्यवाही कि मांग किया था l
, मामले कों गंभीरता से लेते हुए श्रीनगर पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों कि तलाश में जुट गई काफी खोजबीन बाद तीन नाबालिक आरोपी कों पुलिस पकड़ने में सफलता प्राप्त किया है
वहीं एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा हैl
विदित हों कि दोवर्ष पूर्व एक नाबालिक छात्रा कों बहला फुसलाकर एक जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था तथा दुष्कर्म का समुचित वीडियो भी बनाया गया था,l
सुनियोजित तरीके से वीडियो बनाकर पीड़िता कों यह धमकी दिया था कि यदि किसी कों इस संबंध में जानकारी दी तों वीडियो वायरल कर दिया जाएगा, इस बात से पीड़िता डरी सहमी हुई थी, l
आरोपियों द्वारा बिच बिच में उसे जो बोलते थे उसे मजबूरी में पालन करना उसकी मजबूरी बन गया था, इसी बिच कुछ ऐसा दाँव पेच उलटा हुआ कि आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म कि विडिओ कों वायरल करने में कोई संकोच नहीं किया और यह वायरल वीडियो आग कि तरह पुरे जगह फ़ैल गई l
इस बात से दुखी परिजनों और पीड़ित ने मामले कि लिखित शिकायत थाना में करते हुए कठोर कार्यवाही करने कि मांग कि थी जिसमे पुलिस अधिक्षक के निर्देशनुसार तीन आरोपयों कों पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया हैl वहीं वीडियो वायरल करने वाला नाबालिक आरोपी फरार है, उसे पकड़ने पुलिस तलाश में जुटी हुई है l आरोपियों के विरुद्ध धारा 366,376, डी,पासको एक्ट 6,14, आईटी एक्ट 67,67 बी के तहत मामला पंजीबध किया है.
कार्यवाही में डी एस पी दीप माला कुर्रे, थाना प्रभारी विपिन लकडा, सुनीता भारद्वाज, माधव सिंह, मनीप्रसाद राजवाड़े, बिशुन देव पैकरा, हेमत शर्मा, दीपक यादव सहित अन्य पुलिस कर्मीयों कि सक्रिय भूमिका था l



