विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर आशिक  खान

 

अम्बिकापुर  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 आयोजित की जा रही है।

12 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में 72 केंद्र बनाए गए है।

कलेक्टर  कुन्दन कुमार द्वारा गठित उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केंद्र कतकालो, दरिमा, होलीक्रास, विवेकानंद विद्या निकेतन, सरस्वती शिशु मंदिर, नवानगर, रामपुर, मेंण्ड्राकला, लुण्ड्रा, बरगीडह, लमगांव, डूमरडीह, मंगारी, लहपटरा, बालक एवं कन्या विद्यालय लखनपुर, खम्हरिया, बालक व कन्या सीतापुर, गेरसा, ढोढागांव, गिरहुलडीह, भूसू, नर्मदापुर तथा कमलेश्वरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इसके आलावा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे द्वारा परीक्षा केन्द्र बालक सीतापुर, भूसू एवं राजापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

उपरोक्त सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा परीक्षा के दौरान नकल व अनैतिक कार्य के कोई प्रकरण नहीं पाया गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan