दो दुकानों से जांच के लिए लिया गया पनीर का नमूना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ सरगुजा आशिक  खान

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर जिले के मिठाई दुकानों का सतत निरीक्षण खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इसी कड़ी में दो मिठाई दुकानों से पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विगत दिवस खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा अम्बिकापुर के मेसर्स जय मां तारा डेयरी तथा जय मां महामाया डेयरी एवं डेली निड्स का औचक निरीक्षण किया गया

 निरीक्षण पश्चात विक्रय किए जा रहे पनीर (खुला) का नमूना को परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत कार्यावाही की जाएगी l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan