अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा सप्ताह का समापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर

आशिक  खान

 

सूरजपुर /ब्रेकिंग 

 

अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा सप्ताह का समापन।

महिला सशक्तीकरण पूरे समाज के लिए जरूरी- पुलिस अधीक्षक सूरजपुर

बड़े उत्साह के साथ पूरे सप्ताह महिला-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

 

सूरजपुर  जिले में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ  मनाया गया l

जिसका समापन पुलिस लाईन सूरजपुर में रविवार, 19 मार्च को किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  रामकृष्ण साहू ने महिला सुरक्षा के प्रति यहां के छात्राओं-महिलाओं में उत्कृष्ट भाव होने पर उनकी प्रशंसा की। पूरे सप्ताह जिले की पुलिस के द्वारा अभिव्यक्ति नारी के सम्मान किया गया l

महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों को लेकर महिला-छात्राओं तक पहुंचा गया और उन्हें खुद की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान महिला-छात्राओं के लिए विभिन्न खेलकूद तथा चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। 

 समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू  ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस सजग है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। यदि महिलाओं एवं छात्राओं पर किसी भी प्रकार की ज्यादती या जुल्म हो रहा हैं तो उसे सहे नही।

इसके लिये निःसंकोच पुलिस से अपनी शिकायत करें।

 

महिला सशक्तिकरण पूरे समाज के लिए क्यों जरूरी है उसे बताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है बल्कि पूरे समाज के लिए है।

महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा निर्मित अभिव्यक्ति ऐप का इस्तेमाल आज जिले के अधिकतर छात्राएं व महिलाएं कर रही है और अपनी शिकायतों का समाधान त्वरित प्राप्त कर रही है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु डीएसपी दीपमाला कुर्रे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है उसके बारे में विस्तार से बताया। शिक्षक फलवती सिंह ने भी महिला सुरक्षा से जुड़े जरूरी बातों के बारे में बताया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे सहित पुलिस लाईन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

महिला-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग।

 अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के दौरान पुलिस लाईन में छात्राओं-महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, रस्सा खींच, महिलाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तथा छात्राओं में छुपि कला को सामने लाने के चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl

जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक कलाकृति बनाया। पुलिस द्वारा आयोजित इन सभी प्रतियोगिताओं का छात्राओं व महिलाओं ने खूब आनंद लिया। इन सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan