
CG आजतक न्यूज
ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान
अम्बिकापुर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया है कि जिले में 4 परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किया जाना है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा इन 4 स्थानों में परिवहन सुविधा केन्द्र प्रारंभ करने के लिए दावा-आपत्ति 31 मार्च 2023 तक आमंत्रित किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अक्षत परिवहन सुविधा केन्द्र रामानुजगंज नाका में, विजन परिवहन सुविधा केन्द्र मेन रोड लखनपुर में, रामजी परिवहन सुविधा केन्द्र सरगंवा में तथा श्री साईं परिवहन सुविधा केन्द्र सोहगा में स्थापित किया जाना है।
Author: Aashiq khan
Post Views: 123



