
CG आजतक न्यूज
ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान
दहेज़ मे कार व पांच लाख कि डिमांड करते हुए वर पक्ष ने विवाह करने से पल्ला झाड़ा.
विवाह के तय होने के बाद दहेज लोभी रिस्ता तोड़ते हुए शादी करने से किया इंकार, जिससे आहत परिजनों ने थाना मे लिखित शिकायत किया हैं l
विदित हों कि नारायणपुर श्रीनगर निवासी स्व समीमुद्दीन कि पुत्री नुरुन खातून तथा गुलाम खालिक पिता मोहम्मद फरीद के पुत्र ग्राम पंचायत बड़वार थाना रमकोला के साथ विवाह कि तारीख दिनाक 07/02/23/ कों अंजुमन कमेटी के सदर व सदस्यों के समक्ष विवाह तय किया गया था
और इसी दरमियान दिनाक 08/003/23 कों दूल्हा के पिता और रिस्तेदार वधू के घर पर आये उनका खातिरदारी लड़की वालो ने किया,
दूल्हा पक्ष बरात मे गाड़ी किराया के नाम से पचास हजार नकद ले गए
दिनाक 14/03/23 वर पक्षके खालिक और फरीद नाम के लोगो ने आवेदक शकील अहमद वधू के बड़े भाई से फोन पर पांच लाख नकद और एक शोल्ड अल्टो कार कि मांग किया गया
जिस बात कों सुनकर वधू के बड़े भाई शकील अहमद पहले तों सन्नाटा हों गया और इतना बड़ा रकम और गाड़ी हम लोगो द्वारा कहा से दे पाएंगे, इतना बात होने के कुछ देर बाद दूल्हा के परिजनों ने कहा कि जबतक मांग पूरा नहीं होता हैं शादी नहीं करेंगे, इतना सुनते ही वधू पक्ष के लोगो मे मायूसी छा गई ,
जबकि अंजुमन कमेटी नारायणपुर श्रीनगर के सदर सहित सदस्यों और दूल्हा के परिवारो के समक्ष विवाह कि तारीख 16 मार्च कों लग्न 17मार्च माझा, और 18 मार्च बरात आगमन कि लिखा पढ़ी के साथ दोनों पक्ष के हास्ताक्षर किये गए थे,l
उल्लेखनीय हैं कि दहेज के लोभीयों ने नकदी राशि और कार कि मांग करते हुए विवाह तय समय बरात लेकर नहीं आये,जबकि विवाह का कार्ड सभी रिस्तेदारो व जान पहचान वालो कों नेवता बाट दिया गया था तीन दिनों तक हल्दी कि रस्म और बरातियों का खाना पीना भी व्यर्थ हों गया,
जबकि लड़की पक्ष के लोगो द्वारा सभी मांग धीरे धीरे देने कि बात कहा गया लेकिन इंसानियत मर चुके जमीर ने एक बेबस परिवार के साथ रिस्ता तोड़ दिया जिस लड़की के पता इस दुनिया मे इ नहीं है l
नाराज और दुखी परिवार ने थाना प्रभारी और पुलिस अधिक्षक से इन्साफ कि गुहार लगाया है l अब देखना है कि गरीब असहाय परिवार के प्रति क्या संवेदना पुलिस दिखाती है l



