नशामुक्ति पर्यावरण का संदेश सायकल यात्रा करते शिक्षक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षक की साइकिल यात्रा: नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर मुंगेली से साइकिल यात्रा पर निकले शिक्षक संतोष गुप्ता.

संयुक्त शिक्षक संघ सूरजपुर ने किया जोशीला स्वागत

सूरजपुर- जिले के छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष केदार जैन जी के शानदार नेतृत्व में नित नूतन इबारतों का साक्षी रहा है

जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने बताया की इसी श्रृंखला की एक शानदार कड़ी की मिसाल है मुंगेली जिले में पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष गुप्ता की अद्भुत सायकल यात्रा! जिसकी शुरुआत उन्होंने विगत 13 मार्च को स्थानीय कलेक्टर के मार्गदर्शन में की थी! 

आज अपने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से लबरेज सूरजपुर जिले में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ परिवार सूरजपुर ने नगर की सीमा प्रवेश करते ही माता कर्मा चौक के समीप उनकी जीवटता को नमन करते हुए माल्यार्पण से स्वागत किया!

संयुक्त टीम सूरजपुर ने शिक्षक संतोष गुप्ता के साहस और आत्मविश्वास को सराहते हुए नशामुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य को लेकर की जा रही इस साहसिक यात्रा की भरपूर सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं कर कोरिया जिले के लिए रवाना किया!

इस अवसर पर संतोष गुप्ता की अगवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ परिवार सूरजपुर के राकेश शुक्ला, गिरवर यादव ,मनोज कुशवाहा, राधेश्याम साहू,कृष्ण कुमार सोनी,भैयालाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan