सड़क दुर्घटना मे एक कि मृत्यु एक बेहोश पड़ा अज्ञात कों कोरिया पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर

आशिक  खान

  कोरिया/ ब्रेकिंग 

 

कोरिया पुलिस की तत्परता से बच गई जान

 

सड़क दुर्घटना से रोड पर पड़ा था बेहोश

 

 31मार्च को थाना सोनहत में शाम  ग्राम चेरवापारा गेज बांध जाने के रास्ते  मेन रोड स्थित पर दो व्यक्ति मोटरसायकल से सड़क किनारे बने बोर्ड से  जबरजस्त टकरा गये,गभीर  चोट  कि वजह से  चालक 

 अशोक राजवाडे निवासी ग्राम परसापारा थाना सूरजपुर की मौके पर मृत्यु हो गई,

जबकि पीछे बैठे ओमप्रकाश पिता राधेश्याम निवासी ग्राम परसापारा थाना सूरजपुर के सिर में गंभीर चोट आई थी और वह बेहोश हों गया था,

उसी दौरान थाना प्रभारी सोनहत निरीक्षक सौरभ द्विवेदी हमराह स्टाफ नगर सैनिक महीपाल राजवाड़े के साथ गस्त मे निकले थे, और सोनहत की ओर जा रहे थे, जब उनकी टीम उस मार्ग मे पड़े व दुर्घटना होने कि जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे तो घायल व्यक्ति के सिर से काफी खून बह रहा था।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोरिया पुलिस की टीम द्वारा तत्काल ईलाज के लिए अस्पताल ले जाना आवश्यक  समझा

अतः बेहोश व्यक्ति की हालात से पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल को अवगत कराया गया, एसपी द्वारा आहत् को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल ले जाने निर्देशित दिया l

घायल को थाना प्रभारी सोनहत निरीक्षक सौरभ द्विवेदी, नगर सैनिक महीपाल राजवाड़े के साथ पुलिस वाहन से इलाज हेतु तत्काल जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर ले जाया गया, जहां उसे एडमिट कराकर इलाज प्रारंभ कराया गया है। उपचार  के बाद  आहत  व्यक्ति के स्वास्थ्य  मे सुधार  होंना शुरू  हों गया हैं l

कोरिया पुलिस की तत्परता से आहत् की जान बचाई जा सकी।

पुलिस कप्तान ने सभी कर्मचारियों के इस कार्य में प्रसन्नता जाहिर कर शुभकामनाये दी l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan