सेवानिवृत शिक्षक राधेश्याम शर्मा कों होटल आदित्य मे विदाई समारोह का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज़

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर सरगुजा

आशिक  खान

 

सूरजपुर/ ब्रेकिंग :-

 

 

सूरजपुर  जिले के रामानुजनगर  

विकास खंड रामानुजनगर के प्राथमिक शाला लब्जी के प्रधानपाठक सह संकुल केंद्र छिंदीया के जनशिक्षक “श्री राधेश्याम शर्मा ” के सेवानिवृत्त होने पर होटल आदित्य,सूरजपुर मे 

भव्य एवम गरिमामयी सम्मान व विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सुश्री लीना कोसम,मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर,  नरेश राजवाड़े उपाध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर,रामललित पटेल जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर, उत्तम प्रसाद रजक एस डी एम रामानुजनगर, दीपक गुप्ता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामानुजनगर,अनिल बारी जिला कोषालय अधिकारी सूरजपुर ,संजय कुमार राय सी ई रामानुजनगर, पंडित भारद्वाज विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर की गरिमामयी उपस्थिति आयोजित  किया गया l

 राधेश्याम शर्मा की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पश्चात सेवानिवृत्त होने पर सम्मान पत्र

,पी पी ओ पत्र,पुष्प गुच्छ,शाल एवम श्रीफल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन पंडित भारद्वाज बी ई ओ के द्वारा राधेश्याम शर्मा के शिक्षकीय सेवा पर प्रकाश डाला गया।

बी ई ओ ने बताया कि शर्मा जी कर्तव्यनिष्ठ, समय के पाबन्द ,अनुशासित रहते हुये शिक्षक, प्रधानपाठक, ए बी ई ओ,तथा जनशिक्षक के कार्य पूरे ईमानदारी से संपादित किये ।

सुश्री लीना कोसम सीईओ,जिला पंचायत सूरजपुर ने राधेश्याम शर्मा के विदाई समारोह के अवसर पर इनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

 नरेश राजवाड़े उपाध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर ने शर्मा जी के व्यक्तित्व जीवन पर प्रकाश डालते हुये इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये

श्री पटेल जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के द्वारा ऐसे भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शर्मा जी आनेवाले दिन अब स्वतंत्र होकर परिवार के साथ सुखद जीवन व्यतीत करते हुए समाज सेवा करते रहेंगे।

सम्मान समारोह को दीपक गुप्ता उपाध्यक्ष रामानुजनगर, उत्तम प्रसाद रजक एस डी एम रामानुजनगर ने भी सम्बोधित करते हुए राधेश्याम शर्मा जी के स्वस्थ ,सुखद एवम दीर्घायु जीवन की कामना किये।

 राधेश्याम शर्मा जी अपने सम्मान समारोह में बताया कि वे जिस स्कूल प्राथमिक की पढ़ाई की आज उसी स्कूल से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।वे अपने दोनों बेटों को स्थानीय शासकीय स्कूल में पहली से बारहवीं तक की शिक्षा दिलाया औऱ आज दोनों बच्चे सफलता प्राप्त किये।

कार्यक्रम में राधेश्याम शर्मा की अर्धांगनी श्रीमती गिरिजा शर्मा,पुत्र-पुत्रबधु राकेश शर्मा -उपासना शर्मा ,अभिषेक-किरण पौत्री ” चमचम ” सभी गणमान्य लोगों के साथ केक काटकर खुशी मनाया गया l

सम्मान व विदाई समारोह कार्यक्रम में अभिनव पहल करते हुये वितीय सत्र 2022 -23 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों सर्व राजाराम सिंह,काशीराम शांडिल्य, विष्णुप्रसाद प्रजापति, चंद्रभूषण कुशवाहा, गोरखनाथ,श्रीमती मारिया गोरती कुजूर को भी अतिथियों के द्वारा सम्मानपत्र,शाल, श्रीफल एवम पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एबीईओ मनोज साहू, बीआरपी घनश्याम दुबे, बीपीओ रविनाथ तिवारी, उत्तम सिंह,लुकेश्वर सिंह ,विनय चौरसिया,विकास खंड के सभी जनशिक्षक,कार्यालयीन समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम पश्चात सभी लोग सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक साथ भोजन  ग्रहण किये। पी सी सोनी संकुल प्राचार्य ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक उपाध्याय मंडल संयोजक के द्वारा किया गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan